Translate

Monday 29 April 2013

विधि









विधि 
--------------
एक औरत लें 
किसी भी धर्म ,जाति ,उम्र की 
पेट के नीचे 
उसे बीचों-बीच चीर दें 
चाहें तो किसी भी उपलब्ध 
तीखे पैने  औज़ार से 
उसका गर्भाशय ,अंतड़ियां बाहर निकाल दें 
बंद कमरे ,खेत ,सड़क या बस में 
सुविधानुसार 
उसमे कंकड़,पत्थर ,बजरी ,
बोतल ,मोमबत्ती,छुरी-कांटे और 
अपनी  सडांध भर दें 
कई दिन तक ,कुछ लोग 
बारी बारी से भरते रहें 
जब आप पक जाएँ 
तो उसे सड़क पर ,रेल की पटरी पर 
खेत में या पोखर में छोड़ दें 
पेड़ पर भी लटका सकते हैं 
ध्यान रहे ,उलटा लटकाएं .
उसी की साडी या दुपट्टे से 
टांग कर पेश करें 

काम तमाम न समझें 
अभिनव प्रयोगों के लिए असीम संभावनाएं हैं।

6 comments:

  1. Itna gussa maine shabdon main nahi dekha, Par jo bhi hai sahi hai, bahut sahi.

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा आज मंगलवार के "रेवडियाँ ले लो रेवडियाँ" (चर्चा मंच-1230) पर भी होगी!
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  3. मार्मिक और इतना गुस्सा |

    कभी यहाँ भी पधारें और लेखन भाने पर अनुसरण अथवा टिपण्णी के रूप में स्नेह प्रकट करने की कृपा करें |
    Tamasha-E-Zindagi
    Tamashaezindagi FB Page

    ReplyDelete
  4. आज इसी क्रोध की जरूरत है।

    ReplyDelete
  5. uffffffffffffffff :(((((((((
    kya hai ye ???
    itna gusssssssssa!!

    ReplyDelete
  6. MAN SANN RAH GAYA ...ABHINAV PRAYOGO KE LIYE ASIM SAMBHAVNAYE HAI IS LINE NE JAISE KHOON HI JAMA DIYA...

    ReplyDelete